बिहार के आशुतोष ने इस सीजन में 68 विकेट लिए, बेदी का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
बिहार के आशुतोष अमन रणजी ट्रॉफी के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के इस सत्र में अब तक 68 विकेट लिए हैं। उन्होंने बिशन सिंह बेदी के 44 साल बाद पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। बेदी ने 1974/75 के सत्र में 64 विकेट लिए थे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशुतोष ने पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप में राउंड 9 के मैच में मणिपुर के 11 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। उनके इस शानदार प्रदर्शन के दम पर बिहार ने यह मुकाबला तीसरे दिन ही तीन विकेट से जीत लिया।
मणिपुर के तीन बल्लेबाज ही दहाई के अंक तक पहुंच पाए
इस मैच में बिहार ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। उसका यह फैसला सही साबित हुआ और मणिपुर की पूरी टीम 32 ओवर में 156 रन पर पवेलियन लौट गई। बिहार की ओर से कप्तान आशुतोष अमन ने 39 रन देकर चार और समर कादरी ने 49 रन पर पांच विकेट हासिल किए। मणिपुर की ओर से मयंक राघव ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान यशपाल सिंह ने 26 और विकेटकीपर अहमद शाह ने 13 रन बनाए। इन तीनो को छोड़कर मणिपुर का कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाया। ऋतिक कनौजिया और टेनीसन सिंह खाता भी नहीं खोल पाए।
मणिपुर के बिश्वजीत-प्रियजीत ने 5-5 विकेट झटके
जवाब में बिहार ने पहली पारी में 63.1 ओवर में 10 विकेट पर 257 रन बनाए और 101 रन की लीड ली। उसकी ओर से विवेक कुमार ने 40 और आशुतोष अमन और कुंदन गुप्ता ने 38-38 रन बनाए। समर कुरैशी ने 32, जबकि मंगल मेहरुर और आदित्य कुमार ने 24-24 रन बनाए। विकास रंजन ने भी 16 रनों का योगदान दिया। मणिपुर के लिए प्रियजीत सिंह और बिश्वजीत कोंथूजम ने 74-74 रन देकर 5-5 विकेट लिए।
दूसरी पारी में मणिपुर के पांच बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए
मणिपुर ने दूसरी पारी में यशपाल सिंह के शतक की बदौलत 70.4 ओवर में 10 विकेट पर 238 रन बनाए। बिहार की ओर से आशुतोष ने 71 रन देकर सात खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। वहीं, समीर कुरैशी 93 रन खर्च कर तीन विकेट हासिल करने में सफल रहे। मणिपुर के लिए यशपाल ने 105 रन की पारी खेली। हालांकि, उनके अलावा प्रियजीत सिंह (64), मयंक राघव (38), ऋतिक कनौजिया (26) ही दहाई के अंक तक पहुंच पाए। सगतपम जयंत और टेनीसन सिंह ने सिर्फ एक-एक रन बनाया, जबकि पांच खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाए। बिहार को यह मैच जीतने के लिए 138 रन बनाने थे। उसने 25.1 ओवर में सात विकेट पर 140 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। बिहार की जीत में मंगल मेहरुर (53 रन) और विकास रंजन (39 रन) ने अहम योगदान दिया। मणिपुर की ओर से बिश्वजीत कोंथूजम ने तीन और मयंक राघव ने दो विकेट लिए।

Comments
Post a Comment